Home crime चौमू में गोदीप मीणा हत्याकांड के विरोध में कलाकारों का पैदल मार्च

चौमू में गोदीप मीणा हत्याकांड के विरोध में कलाकारों का पैदल मार्च

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चोमू (जयपुर): प्रसिद्ध कलाकार पन्ना सेपट के पुत्र गोदीप मीणा की हत्या के विरोध में चोमू में कलाकारों ने विशाल पैदल मार्च निकाला। यह मार्च चोमू थाने से रावण गेट तक शांतिपूर्ण रूप से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व प्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए।
प्रदर्शन में  गोदारा, सुरेश चौधरी काका कजोड़, पी.एम. डूडी, निक्स बोहरा, राजवीर बस्सी, रूपल जांगिड़, मनसुख चौधरी नरेंद्र मीना ,सहित कई कलाकार मौजूद रहे। कलाकारों ने सरकार पर उदासीन रवैये का आरोप लगाते हुए जल्द न्याय की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
कलाकार समुदाय ने सवाल उठाया कि जब एक प्रसिद्ध कलाकार के परिवार को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। सभी ने एक स्वर में गोदीप मीणा को न्याय दिलाने की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version