लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
8 नई नॉन-पैचेबल और 7 मिसिंग लिंक सड़कों को मंजूरी, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
भीलवाड़ा। सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पहले स्वीकृत 7 मिसिंग लिंक सड़कों के बाद अब क्षेत्र की 8 महत्वपूर्ण नॉन-पैचेबल सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को भी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। दोनों चरणों को मिलाकर क्षेत्र में अब 11.90 करोड़ रुपये की लागत से सड़क विकास कार्य कराए जाएंगे।
नई स्वीकृति के तहत 14.5 किलोमीटर लंबी 8 नॉन-पैचेबल सड़कों के निर्माण एवं सुधार पर 6.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पहले 7 मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 5.60 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है।
स्थानीय भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
स्वीकृत 8 नॉन-पैचेबल सड़कें
- नाथड़ियास से पनोतिया – 0.40 किमी, 30 लाख रुपये।
- बागोलिया से गाडरी खेड़ा चौराहा – 1.70 किमी, 60 लाख रुपये।
- संपर्क सड़क गल्यावड़ी – 0.60 किमी, 60 लाख रुपये।
- रूपाखेड़ा (ढोसर) से सूरजपुरा – 1.80 किमी, 1.20 करोड़ रुपये।
- पाबूनगर से गोवलिया – 3.00 किमी, 95 लाख रुपये।
- झातला माताजी से सालमपुरा – 1.50 किमी, 70 लाख रुपये।
- चावंडिया से अरनिया – 3.50 किमी, 1.15 करोड़ रुपये।
- संपर्क सड़क सुरास – 2.00 किमी, 80 लाख रुपये।

पहले स्वीकृत 7 मिसिंग लिंक सड़कें
- उल्लाई से टोकरा – 1.50 किमी, 85 लाख रुपये।
- सांगास से जूणदा – 1.00 किमी, 52 लाख रुपये।
- रायपुर बाईपास से रामदेव मंदिर – 0.50 किमी, 40 लाख रुपये।
- मोखमपुरा से देवथड़ी का देवरा – 3.00 किमी, 1.50 करोड़ रुपये।
- खैराबाद से बिलियां कला – 1.50 किमी, 1 करोड़ रुपये।
- लक्ष्मीपुरा से सरगांव – 1.20 किमी, 78 लाख रुपये।
- खुंटिया डामर सड़क से बाड़िया श्याम – 0.80 किमी, 45 लाख रुपये।
ग्रामीणों को मिलेगी राहत
लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दर्जनों गांवों का आपसी संपर्क और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान होगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विधायक लादूलाल पितलिया और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।