लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली नई रफ्तार, 2,101.16 करोड़ रुपये के 3,232 सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी
नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण से ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी होगी मजबूत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 2,101.16 करोड़ रुपये की लागत से 3,232 कार्यों को मंजूरी प्रदान की है।
यह निर्णय बजट वर्ष 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होगा तथा आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज़ बनेगा।
राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़कर विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है। सड़क संपर्क मजबूत होने से किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, युवाओं को शिक्षा और रोजगार तक बेहतर पहुंच मिलेगी तथा उद्योग और व्यापार को भी गति मिलेगी।
सरकार का मानना है कि नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
