लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद (गौतम शर्मा)। राजसमंद जिले के बिनोल गांव स्थित उपला देवरा देवनारायण भगवान मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। छप्पन भोग महोत्सव के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।
कथा वाचक कन्हैयालाल शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के महत्व से अवगत कराया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भजनों के साथ धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर वर्तमान प्रशासक रामलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच भगवत सिंह राठौड़, पन्नालाल पालीवाल, बंशीदास वैष्णव, देवीलाल भोपाजी, पप्पू भाई भोपाजी, सुरेश चंद्र भोपाजी (पीपली), मदनलाल पालीवाल, मांगीलाल प्रजापत, जयदीप सिंह राठौड़, चिराग कुमार सोनी, रहमत सिंह, गौरव नाथ, मानसिंह, विक्रम सिंह सहित अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।