लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भाजपा अपनी हरकतों से नहीं आ रही बाज, देश भर में दबाव की राजनीति
जयपुर ।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में आम आदमी पार्टी के भाजपा में शामिल होने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने कहा कि बीजेपी वाले अपनी हरकतों से बाज आएंगे नहीं। ये देश में लगातार डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हैं। सबके सामने डेमोक्रेसी कमजोर हो रही है ये मानना पड़ेगा। सब एजेंसियां इनके काबू में हैं, मित्तल जो मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, उनके छापे पड़े अभी। पहले राघव चड्ढा को भी तंग किया था बीजेपी ने और बाकी भी जो इनके जो है नाम आप ले रहे हो इन सबके नाम इन्होंने डाल रखे थे लिकर वाले मामले में, तो ये इनकी जो पॉलिसी है, ये बड़े खुश हो रहे होंगे। मोदी और अमित शाह का भ्रम टूटने वाला है
गहलोत ने कहा कि पर पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है और मोदी जी को, अमित शाह जी को भ्रम है। अब इनका भ्रम टूटेगा । पूरे मुल्क में लोग समझ गए हैं कि ये हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं। हिंदुत्व को मजबूत करने क्या काम किया ? खाली भड़काने के अलावा क्या काम किया ? और अब देखिए आज ये घटना हुई है, कम घटना है क्या?
गहलोत बोले भाजपा मे वाशिंग मशीन लगी हुई है, सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। किसी खिलाफ में कोई केस रहेगा ही नहीं। ये वाशिंग मशीन जो पकड़ रखी इन्होंने , कांग्रेस के लोगों को तोड़ा इन्होंने महाराष्ट्र में, कर्नाटक में, मध्य प्रदेश में, यहां पर भी कमी नहीं रखी।
भजनलाल और मदन राठौड़ लगाते हैं आरोप
गहलोत में कहा की ये बार बार भजनलाल जी और मदन राठौड़ जी बोलते हैं हमारे ऊपर, वो चाहते हैं कि सचिन पायलट का नाम लूं कि लोग मानेसर गए थे। वो चाहते हैं कि नाम ले तो इनकी लड़ाई हो जाए शुरू।
मैं इनको दोष देता हूं। तुमने हॉर्स ट्रेडिंग कितने लोगों के साथ की बताओ। आपने छोड़ा क्या राजस्थान वालों को? हम तो एकजुट हैं।
इनको पूछो आपने कोई कमी रखी क्या राजस्थान के अंदर 34 दिन होटल में रहे हम लोग इनके कुकर्मों से, कुकृत्यों से। बीजेपी के जो नेता लोग थे तो जनता समझ नहीं रही है क्या? ठीक है, चुनाव में हम लोग कामयाब नहीं पाए। खूब झूठ बोले थे प्राइम मिनिस्टर मोदी जी ने और अमित शाह जी ने। झूठा आरोप लगाया हमारे ऊपर 5 लाख, 50 लाख वाला भी। चुनाव जीतना अलग बात है, पर जो तमाशा कर रहे हैं लोग, कहां कहां नहीं हो रहा है। वेस्ट बंगाल में क्या हो रहा है सब देख रहे हैं। इनका विश्वास नहीं है डेमोक्रेसी में, और अगर अभी नई पीढ़ी देश की नहीं समझी, देश वाले नहीं समझेंगे तो सबको भुगतना पड़ेगा।
पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग होने के सवाल का जवाब :
हाईकोर्ट ने क्या कहा वहां कि आपने ये क्या लगा रखा है? आपने बाईक पर बैन लगा दिया इनको लताड़ रहा है हाईकोर्ट भी तो समझ नहीं आ रही इलेक्शन कमीशन के कि आप क्या कह रहे हैं।
रिकॉर्ड वोटिंग तो देखो पता पड़ेगा कि किन कारणों से हुई है तो चार तारीख को मालूम पड़ेगा। पर जो सामने दिख रहा है अगर इस प्रकार की दादागिरी से, गुंडागर्दी से, SIR के माध्यम से वोट काट करके अगर खेल खेला गया है, सामने आ जाएगा। चार तारीख इंतजार करना पड़ेगा।
राजस्थान विधानसभा में वापस से धमकी मिलने के सवाल का जवाब :
गहलोत बोले ये मैं कई बार कह चुका हूं कि समझ में आ नहीं रहा इनके, मुख्यमंत्री जी कोई एक पार्टी के नहीं होते हैं। हम सबके मुख्यमंत्री हैं। उनको उड़ाने की धमकी दे दी। हाईकोर्ट को दे दी, कलेक्ट्रेट हैं, वहां दे दी गई और असेंबली में दूसरी बार आ गई है धमकी ,अभी तक पकड़े नहीं गए छह महीने में, तो, क्या ये राज कर रहे हैं। शासन नाम की, राज नाम की चीज है क्या राजस्थान के अंदर? ये चिंता होनी चाहिए सबको। पता नहीं ये लोग क्यों क्यों नहीं पकड़ पा रहे उनको। आजकल तो हाईटेक का जमाना है। समझ के परे है ये। बहुत दुखद बात है कि धमकी मिलना ही और मुख्यमंत्री खुद को इससे बड़ा अनफॉर्चूनेट बात क्या होगी?
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मेवाड़ पर फोकस करने से संबंधित सवाल का जवाब :
गहलोत ने कहा कि राजस्थान भर के लिए कर रहे हैं भैया। मेवाड़, मारवाड़, उत्तर, पश्चिम, पूर्व सब जगह सबका ध्यान है। अच्छा है फोकस करके करेंगे, नुकसान नहीं है। मारवाड़ भी करना चाहिए, वो भी कमजोर हुआ है। हमें स्वीकार करना चाहिए। मारवाड़ में फोकस करना चाहिए। मेवाड़ में भी करना चाहिए। बाकी जो एरिया है जहां जहां हमारा वीक प्वाइंट है, सब जगह फोकस करने का अवसर
