Home latest बिनोल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, धूमधाम से निकली पोथी...

बिनोल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, धूमधाम से निकली पोथी यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद | (गौतम शर्मा) राजसमंद जिले के बिनोल गांव में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य पोथी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

चारभुजा मंदिर से हुई शुरुआत

पोथी यात्रा की शुरुआत गांव के चारभुजा मंदिर से हुई, जहां पुजारी बंशीदास महाराज ने विधि-विधान से ठाकुरजी की आरती की। इसके बाद यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई देवनारायण भगवान मंदिर और उपला देवरा तक पहुंची।

भक्तिमय माहौल में निकली यात्रा

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर पोथी धारण किए हुए चल रहे थे, जबकि महिलाएं कलश लेकर भजन-कीर्तन करती हुई शामिल हुईं। पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कथा का विधिवत शुभारंभ

कथा स्थल पर पहुंचने के बाद कथा वाचक कन्हैया लाल शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पोथी की विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।

कार्यक्रम में भोपाजी देवीलाल गाडरी, पप्पू भाई गाडरी, पन्नालाल पालीवाल, मदनलाल पालीवाल, लक्ष्मीनारायण दवे, बाबूलाल दवे, भगवत सिंह राठौड़, भंवरलाल गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version