Home latest भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली...

भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी:— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है।

“कार्यकर्ता पार्टी को और सशक्त बनाएं”

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा भाजपा को और अधिक सशक्त और अजेय बनाने का लक्ष्य तय करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होने से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

जनसंघ से भाजपा तक का सफर

मुख्यमंत्री ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए कहा कि जनसंघ से शुरू हुआ यह सफर कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा— “हमारी नीति में राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी आती है।”

संगठन और विकास पर जोर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने संगठन की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी ऊर्जा से जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, गौतम दक, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, कई विधायक, मोर्चा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version