लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे के वार्ड नंबर 4 स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रभु लाल कुशवाह (पूर्व सैनिक) ने बताया कि इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी तथा भक्ति भाव से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
समिति की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भजनों का आनंद लेने और धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया है।
