Home latest भीलवाड़ा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग

भीलवाड़ा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने गुरुवार को विधानसभा में भीलवाड़ा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बचाने के लिए विशेष राहत पैकेज देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा, जिसे ‘राजस्थान का मैनचेस्टर’ और ‘टेक्सटाइल सिटी’ कहा जाता है, राज्य की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है। यहां की टेक्सटाइल इंडस्ट्री का सालाना टर्नओवर 31 हजार करोड़ रुपये है और यह 70 हजार से 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष–अप्रत्यक्ष रोजगार देती है।

कोठारी ने बताया कि वैश्विक मंदी, व्यापारिक प्रतिबंधों और टैरिफ युद्ध से उद्योग संकट में है। उन्होंने RIPS-2024 को अच्छी पहल बताते हुए इसमें सुधार की मांग की।

विधायक ने सुझाव दिया कि RIPS सब्सिडी का भुगतान त्रैमासिक आधार पर किया जाए, साथ ही प्रदेश की उच्च बिजली दरों को कम कर मध्यप्रदेश की तर्ज पर 2–3 रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी दी जाए और बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उत्पादन चक्र बाधित न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version