Home latest माडल कस्बे में एचडीएफसी बैंक की 17वीं शाखा का शुभारंभ

माडल कस्बे में एचडीएफसी बैंक की 17वीं शाखा का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए एचडीएफसी बैंक ने भीलवाड़ा जिले में अपनी 17वीं शाखा माडल कस्बे में शुरू की। गुरुवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजेंद्र बाहेती, डॉ. मुकेश बसेर (ब्लॉक सीएमएचओ), सांवरमल सोमानी, ओमप्रकाश बिरला, राकेश बिरला एवं महावीर झंवर ने दीप प्रज्वलित कर शाखा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बैंक के क्लस्टर हेड गौरव नागपाल ने बताया कि एचडीएफसी बैंक का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है और आने वाले समय में जिले में और भी शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टीमवर्क के दम पर बैंक लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम का संचालन गौरव नागपाल ने किया, जबकि शाखा प्रबंधक रोहित पारख ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शुभारंभ अवसर पर बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version