Home latest भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ विधाणी परिक्रमा महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ विधाणी परिक्रमा महोत्सव

0

रामधुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने निकाली विधाणी परिक्रमा
– महोत्सव में शामिल हुए सकड़ों श्रद्धालु
– दर्जनों स्थानों पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  गोनेर रोड विधाणी स्थित श्रीगोपाल सागर आश्रम में छह दिवसीय विधाणी परिक्रमा महोत्सव में मंगलवार को मिथिला बिहारी जी के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुर जी की पूजा अर्चना के बाद जगदीश मंदिर, गोनेर से शोभायात्रा रवाना हुई। परिक्रमा में जुगल सरकार के स्वरूप की झांकी मुख्य आकर्षण रही। पांच किलोमीटर के मार्ग में हजारों श्रद्धालु झांझ मंजीरे, ढोलक, हारमोनियम और चंग बजाते हुए नाचते गाते और रामधुनी करते नजर आए। सैकड़ों श्रद्धालु सीताराम सीताराम करते चलते रहे। इसके साथ ही विधाणी परिक्रमा महोत्सव संपन्न हो गया।
महोत्सव के लिए आश्रम परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वरूप सरकारों की पूजा अर्चना कर भेंट नजर की।

परिक्रमा महोत्सव का हुआ समापन
इसके साथ ही छह दिन से आश्रम में लगातार जारी अखंड रामधुन का समापन भी हुआ। महाराजश्री के आशीर्वाद से महोत्सव का समापन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। शोभायात्रा में अनेक मंत्री, विधायक, राजस्थान सरकार के आला अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत की। राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से भी श्रद्धालु शामिल हुए।

झांकियां रही खास
परिक्रमा में राधाकृष्णजी, सीतारामजी, जुगल सरकार, बड़े बाबा भजनानानंद, छोटे बाबा चेतनानंद, मां साहिब बनारसी देवी की झांकी सहित करीब एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकिया शामिल रही। आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संयोजक लक्ष्मी निधि सरजू बिहारी ने बताया कि इससे पूर्व सुबह आश्रम में पाटोत्सव भी मनाया गया। इसमें षोडशोपचार से पूजा हुई

ये रहे मौजूद

सिविल लाइंस विधायक डॅा गोपाल शर्मा और आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने स्वरुपों की आरती की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधाणी आश्रम के शिष्य , श्रद्दालु, सभी वर्गों के लोग महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवा मौजूद रहे। सभी ने मिथिला बिहारी जी महाराज का आशीर्वाद लिया और पंगत प्रसादी का आनंद लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version