Home latest भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा में निकली मशाल यात्रा 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा में निकली मशाल यात्रा 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिले भर में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मशाल यात्रा का भव्य आयोजन

शहर के अंबेडकर सर्किल से मशाल यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सूचना केंद्र पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अनुशासन और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पीतलिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि “मां भारती की सेवा ही हमारा एकमात्र ध्येय है” और यह स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

मां भारती की आरती और आतिशबाजी

सूचना केंद्र पर कार्यक्रम के समापन के दौरान मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया और सामूहिक आरती की गई। इसके बाद भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम स्थल पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

आज कार्यालय पर ध्वजारोहण और विचार गोष्ठी

6 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय में प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version