Home education बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा  (पंकज पोरवाल)। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान एवं आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह एवं विशेष विद्यालय में साक्षरता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी, आजाद नगर अध्यक्ष डॉ. राखी राठी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि यह पहल दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गायत्री मंत्र और राष्ट्रगान का गायन किया, जिसे बच्चों ने धीरे-धीरे सीखकर अद्भुत प्रस्तुत किया। बच्चों को ड्राइंग शीट भेंट कर उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया गया।

आजाद नगर अध्यक्ष डॉ. राखी राठी ने साक्षरता दिवस के अवसर पर संस्था प्रधान मधु काबरा, आशा काबरा, प्रेमलता ओझा और विनीता चौधरी का श्रीफल देकर सम्मान किया। साथ ही सभी दिव्यांग बच्चों को विशेष भोजन कराकर उन्हें खुशी प्रदान की गई। जरूरत की सामग्री हेतु मानकंवर काबरा द्वारा सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

आजाद नगर सचिव संगीता काकानी ने बताया कि कार्यक्रम में शोभा बजाज राठी, सुनीता लढा, सीमा मालीवाल, आभा सोमानी, रेखा धुत, प्रेम सुधा अजमेरा, सुनीता ईनाणी, शीतल बिड़ला, सुमन चौधरी, ममता चेचानी, शीतल अजमेरा, प्रीति चांडक, मधु सोडाणी, सोनल माहेश्वरी, पायल सेठिया, अंजली तोषनीवाल, उमा धुत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में समावेशिता का संदेश भी दिया। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान और आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किए गए सहयोग की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version