Home latest युवाओं को कॅरिअर गाइडेंस देंगे प्रो. जे.वी.डी. मूर्ति

युवाओं को कॅरिअर गाइडेंस देंगे प्रो. जे.वी.डी. मूर्ति

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विदेशी भाषाओं से रोजगार और यूरोप में अवसरों की मिलेगी जानकारियां
जयपुर।  युवाओं के सामने कॅरिअर की चिंता को दूर करने के लिए और विदेशी भाषाओं से रोजगार और यूरोप में अवसरों की मिलेगी जानकारियां देने के लिए 13 सितंबर से अलग अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह सत्र मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास ई लैंग्वेज स्टूडियों में आयोजित होंगे। इसमे विदेशी भाषाओं के शिक्षण से जुड़े वक्ता शामिल होंगे।
युवाओं को विदेशी भाषाओं से रोजगार और यूरोप में कॅरिअर से जुड़े अवसरों की जानकारी देने के लिए अलग अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में जर्मनी सहित यूरोप के कई देशों में पेशेवरों और श्रमिकों की कमी हो गई है। इस कमी को दूर करने के लिए वह भारत की ओर देख रहे है लेकिन उन देशों में काम करने के लिए वहां की भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। इसमें हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय जर्मन भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त प्रोफेसर जेवीडी मूर्ति जर्मन और फ्रेंच भाषा में रोजगार के अवसरों की जानकारी देंगे। इसी तरह ई लैंग्वेज स्टूडियो के निदेशक देवकरण सैनी भी जर्मन भाषा में रोजगार के अवसरों की जानकारी देंगे। यह सेशन्स 13 सितंबर को दोपहर बाद 4 बजे और 15 सितंबर को 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। यह सेशन्स ऑफलाइन होने के साथ ऑनलाइन भी आयोजित होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version