Home crime बानसूर में डकैती व हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी...

बानसूर में डकैती व हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


कोटपूतली-बहरोड़

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती और हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि परिवादी विजेंद्र सिंह निवासी फलोदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक राम सिंह उसके रिश्ते में चाचा लगते थे और दोनों बानसूर में सरकारी अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में एसी डक्टिंग का काम करते थे।

3 मई की रात खाना खाने के बाद तीनों साथी भवन की चौथी मंजिल पर सोने चले गए। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब विजेंद्र नीचे आया तो राम सिंह सीढ़ियों के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला और आसपास खून फैला हुआ था। वहीं बिजली सामान के स्टोर का गेट टूटा हुआ था और अंदर से कीमती सामान गायब मिला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डीएसपी मेघा गोयल, थानाधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, एजीटीएफ और साइबर सेल की अलग-अलग टीमें गठित कीं।

तकनीकी विश्लेषण और जांच के आधार पर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर और डकैती के इस मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में फैजान (फिरोजाबाद), मोहम्मद बिलाल (बिजनौर), मोहम्मद सोहेल (मुरादाबाद), हिमांशु (गाजियाबाद) और सायमान (गाजियाबाद) शामिल हैं। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर राम सिंह की हत्या कर दी।

एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version