लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। श्रीगंगानगर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने थानाधिकारियों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया गया है।
विवादित SHO हटाए गए
लंबे समय से विवादों में घिरे थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।
श्रीकरणपुर में नया नेतृत्व
श्रीकरणपुर थाने में भी बड़ा बदलाव किया गया है। आईजी ओमप्रकाश की नाराजगी के बाद थानाधिकारी रजीराम को हटाकर सीर कौर को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। हाल ही में आईजी ने क्षेत्र में बढ़ती हेरोइन तस्करी पर सख्त नाराजगी जताई थी।
अन्य नियुक्तियां
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
- सुनील खोड़ को हिंदुमलकोट थाने का प्रभारी बनाया गया
- रमेश न्यौल को पुरानी आबादी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई
- चंद्रभान को राजियासर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया
- कलावती चौधरी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया
- प्रियंका को घमूड़वाली थाने का नया एसएचओ नियुक्त किया गया
बेहतर पुलिसिंग पर जोर
एसपी हरी शंकर ने कहा कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य थानों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना और आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। सभी नए थानाधिकारियों को जनता से संवाद बढ़ाने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
