लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। (दयाल सिंह ) जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गहलोत जोधपुर के महामंदिर स्थित जैन स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत और वैभव गहलोत की पत्नी भी मौजूद रहीं।
गहलोत के मतदान केंद्र पर पहुंचने के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह नजर आया। उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
