लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
*अंता विधानसभा उपचुनाव-2025*
जयपुर। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव की प्रतिबद्धता के साथ विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत 11 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए कूच करेंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में 268 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। रवानगी से पहले मतदान दलों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर विशाल पाण्डाल बनाया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि मतदान दलों को सुबह 8 बजे प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। रवानगी से पूर्व उन्हें मतदान दिवस पर की जाने वाली गतिविधियों, महत्वपूर्ण नियमों, सावधानियों व निर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात मतदान दल प्रशिक्षण स्थल से मतदान सामग्री प्राप्त कर आवंटित वाहन से पुलिस बल, वीडियोग्राफर व माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार चैक पोस्ट पर एन्ट्री कराते हुए संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुचेंगे।
