अल्पसंख्यक मामलात विभाग की अभिनव पहल ऑनलाइन दे सकेंगे फीडबैक फॉर्म पर सुझाव

0
111
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने की फीडबैक फॉर्म की शुरुआत*
जयपुर l कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवहार,समयपालन और पारदर्शिता में सुधार लाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने एक अभिनव पहल की शुरुवात की है l जिससे अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के साथ जिला अल्पसंख्यक मामलात विभाग के सम्बन्ध को मजबूती मिलेगी l कार्मिक सेवा फीडबैक प्रणाली प्रारंभ करने से अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों को फायदा मिलेगा l
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी स्नेहा महरिया ने बताया कि कार्यालय में आने वाले नागरिक,अधिकारी या उसका अधीनस्थ कर्मचारी किसी भी कार्मिक की सेवाओं पर ऑनलाइन फीडबैक दे सकेंगे। इसके लिए Google Form आधारित प्रणाली तैयार की गई है,जिसे एक QR Code के माध्यम से स्कैन कर मोबाइल से सीधे भरा जा सकता है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि *”अल्पसंख्यक वर्ग के जनसामान्य की राय और सुझावों के माध्यम से हम अपनी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी,प्रभावी और जवाबदेह बना सकते हैं। यह पहल कार्यालय में गुड गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। “* फीडबैक फॉर्म मे कार्यकुशलता,सहयोगिता,व्यवहार, समयपालन और सेवा भाव जैसे बिंदुओं पर विभिन्न स्तरीय मूल्यांकन (उत्कृष्ट,अच्छा,संतोषजनक,सामान्य, सुधार की आवश्यकता) का प्रावधान रखा गया है। प्राप्त फीडबैक का मासिक विश्लेषण किया जाएगा तथा उसके आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक वर्ग के विभिन्न समुदायों के कई संगठनों ने जिला अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर के इस निर्णय का स्वागत करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध का आभार प्रकट किया और इसे अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के हित में बताया राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि इस अभिनव पहल से सरकारी सेवाओं में गुणवत्ता व पारदर्शिता बढ़ेगी एवं कार्मिकों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here