Home latest अजमेर मंडल में यूपीएस जागरूकता शिविरों की शुरुआत 

अजमेर मंडल में यूपीएस जागरूकता शिविरों की शुरुआत 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर, संवाददाता नितिन मेहरा।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में परिवर्तन के संबंध में अजमेर मंडल पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 से 25 सितंबर 2025 तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यूपीएस जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर का समय और उद्देश्य

प्रत्येक शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को एनपीएस से यूपीएस में परिवर्तन की प्रक्रिया और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देना है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आयोजन

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण के निर्देश पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

  • गुरुदत्त माथुर (सहायक कार्मिक अधिकारी) के निर्देशन में

    • 17.09.2025 : मंडल कार्यालय, अजमेर

    • 24.09.2025 : एसएसई सिग्नल कार्यालय, मारवाड़ जंक्शन

  • हजारी लाल फुलवारी (सहायक कार्मिक अधिकारी) के निर्देशन में

    • 17.09.2025 : डीजल शैड, आबूरोड

    • 18.09.2025 : आबूरोड स्टेशन

    • 25.09.2025 : फालना स्टेशन

  • वंदना चौबे (सहायक कार्मिक अधिकारी) के निर्देशन में

    • 18.09.2025 : मदार डिपो

    • 20.09.2025 : अजमेर स्टेशन

  • संतोष सिंह तंवर (सहायक कार्मिक अधिकारी) के निर्देशन में

    • 23.09.2025 : भीलवाड़ा स्टेशन

    • 25.09.2025 : टीएमसी कार्यालय, दौराई

  • गजानंद कुमावत (सहायक कार्मिक अधिकारी) के निर्देशन में

    • 24.09.2025 : सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय, राणाप्रतापनगर व एआरओ ऑफिस, उदयपुर

    • 25.09.2025 : सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय, डूंगरपुर

अंतिम तिथि और हेल्प डेस्क

एनपीएस से यूपीएस में परिवर्तन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी और मार्गदर्शन के लिए मंडल कार्यालय अजमेर में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version