लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अराहन पायलट की एंट्री:
जयपुर।राजस्थान की राजनीति में जयपुर से उठा यह घटनाक्रम महज़ एक छात्र आंदोलन नहीं था, बल्कि सियासी शतरंज की बिसात पर चला गया एक सधा हुआ दांव था। सचिन पायलट के बेटे अराहन पायलट की NSUI के मंच से एंट्री ने यह साफ कर दिया कि यह केवल छात्र राजनीति की शुरुआत नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति का ट्रेलर है।
अब तक सचिन पायलट अपने परिवार को राजनीति से दूर रखकर एक अलग पहचान बनाए हुए थे। न तो बेटे, न ही परिवार का कोई चेहरा सत्ता या संगठन में सामने आया। यही वजह थी कि पायलट को “गैर-वंशवादी राजनीति” के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता रहा। लेकिन जयपुर के अरावली विरोध प्रदर्शन में अराहन की मौजूदगी ने इस नैरेटिव को नई दिशा और नया संदेश दे दिया।
NSUI मंच: संदेश सिर्फ युवाओं को नहीं, दिल्ली और जयपुर दोनों को
अराहन पायलट की एंट्री किसी बड़े मंच या प्रेस कॉन्फ्रेंस से नहीं, बल्कि NSUI के आंदोलन से कराई गई। यह संयोग नहीं, बल्कि रणनीति है। कांग्रेस में जिसने भी लंबी पारी खेली है, उसकी शुरुआत छात्र राजनीति से हुई है।
यह सीधे-सीधे यह संकेत है कि
“हम शॉर्टकट नहीं लेंगे, लेकिन मैदान भी खाली नहीं छोड़ेंगे।”
विरोधियों के लिए खतरे की घंटी
अराहन की मौजूदगी ने सचिन पायलट के उन विरोधियों को असहज कर दिया है जो यह मानकर चल रहे थे कि पायलट की राजनीति व्यक्तिगत करिश्मे तक सीमित है और उसके आगे कोई राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं है।
अब तस्वीर बदलती दिख रही है—
एक तरफ सचिन पायलट खुद, दूसरी तरफ संगठन में जड़ें जमाने को तैयार नई पीढ़ी।
युवाओं में क्रेज, सीनियर नेताओं में बेचैनी
प्रदर्शन के दौरान युवाओं की भीड़, फोटो खिंचवाने की होड़ और नारेबाजी में की सक्रिय भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि पायलट ब्रांड अभी भी युवाओं में असरदार है। लेकिन यही दृश्य पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के लिए असहज करने वाला भी है, क्योंकि इससे यह संदेश गया है कि
