8फीट लम्बे अजगर ने एक मोर को बनाया शिकार, चरवाहों में मची हड़बड़ी

0
81
- Advertisement -

फरारा गांव की ढाणी में गौशाला के पास का मामला

राजसमंद। (गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ )जिले के फरारा की ढाणी में गौशाला के पास 8 फीट लंबे अजगर ने एक मोर का शिकार कर लिया इससे चरवाहों में हड़बड़ी मच गई ,चरवाहों ने यह नजारा देखते हुए इसकी सूचना राजसमंद वन विभाग टीम को दी गई सूचना पर वन विभाग के रेंजर विनोद कुमार,तंवर कुमार, बलराम पाटीदार ने तुरंत प्रभाव से वन्य जीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत, घनश्याम पुरबिया व राम अवतार कटारिया को घटनास्थल पर भेजा गया जहां पर टीम मौके पर पहुंची देखा तो 8फीट लंबे अजगर द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को जकड़ रखा था टीम द्वारा मोर को अजगर के चंगुल से छुड़वाया लेकिन घटना में मोर की मौत हो गई थी। टीम द्वारा सावधानी पूर्वक अजगर का रेस्क्यु किया गया एवं बोर में डालकर उसको सुरक्षित रूप से जंगल मे छोड़ दिया गया वहीं मोर के शव को वन विभाग टीम ने कब्जे में ले लिया मौके पर कई लोगो की भीड़ लग गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here