Home crime 7 महीने पहले हुई थी शादी, चिता बुझाकर परिजनों ने पुलिस...

7 महीने पहले हुई थी शादी, चिता बुझाकर परिजनों ने पुलिस को सौंपी हड्डियां

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीहर को बिना बताए जलाई गई नवविवाहिता की चिता
धौलपुर। मुनेश धाकरे की  रिपोर्ट 
एक नवविवाहिता…
जिसकी मांग में अभी शादी का सिंदूर भी फीका नहीं पड़ा था,
धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के इंछापुरा गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 24 वर्षीय नवविवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मौत के बाद न तो पुलिस को सूचना दी और न ही पीहर पक्ष को—बल्कि गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार शुरू कर दिया।
जिसके हाथों की मेहंदी भी पूरी तरह उतरी नहीं थी—
जब किसी तरह मायके वालों को बेटी की मौत की भनक लगी, तो वे बदहवास हालत में इंछापुरा पहुंचे। वहां का मंजर देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई—बेटी की चिता जल रही थी।
उसी बेटी की चिता चुपचाप जला दी गई… वो भी पीहर पक्ष को खबर दिए बिना।
गुस्से, दर्द और आंसुओं के बीच परिजनों ने इंजन चलाकर चिता पर पानी डाला, आग बुझाई और अधजले अवशेषों को इकट्ठा कर पुलिस के हवाले कर दिया, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस ने  जुटाए  सबूत 
सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने चिता से सबूत जुटाए। जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। घटनास्थल पर भारी तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा।
पीहर पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट, प्रताड़ना और अंततः हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया गया।
25 मई  2025 को  हुई थी शादी 
जानकारी के अनुसार, गुड़िया पुत्री देवेंद्र ठाकुर, निवासी घड़ी तुलसी, खेरागढ़ (आगरा) की शादी 28 मई 2025 को इंछापुरा (जसूपुरा), मनियां निवासी पंकज से हुई थी। शादी को अभी महज 7 महीने ही हुए थे।
मनियां थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। पीहर पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अब सवाल ये है—
❓ क्या एक और बेटी दहेज की आग में झोंक दी गई?
❓ क्या चिता की आग के साथ सच्चाई को भी जलाने की कोशिश की गई?
सच्चाई अब जांच के बाद ही सामने आएगी…
लेकिन यह घटना एक बार फिर समाज और सिस्टम—दोनों पर सवाल खड़े करती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version