Home latest 22 मई 2026 को होगा कीर-कहार-कश्यप-केवट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह

22 मई 2026 को होगा कीर-कहार-कश्यप-केवट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।
कहार समाज की बैठक श्री वीर तेजाजी महाराज पाल बाग मंदिर परिसर, हिण्डोली में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 मई 2026 (शुक्रवार) को हिण्डोली में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह, मोटिवेशन कार्यक्रम तथा छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम संयोजक शिक्षक एवं कवि किशन लाल कहार (दुगारी) ने बताया कि यह कार्यक्रम कहार समाज प्रतिभा सम्मान समिति बूंदी एवं कहार समाज विकास समिति बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित समाज कार्यकर्ताओं की सहमति से कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में छीतर लाल कहार (आढ़तिया), हनुमान जी का झोपड़ा, हिण्डोली को सर्वसम्मति से चुना गया। भामाशाह अध्यक्ष ने बताया कि सात सदस्यीय भामाशाह टीम भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्वेच्छा से संभालेगी, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाया जा सके।

इस अवसर पर कहार समाज प्रतिभा सम्मान समिति बूंदी अध्यक्ष रामलाल कहार, गोठड़ा कहार समाज विकास समिति बूंदी अध्यक्ष भागचंद कहार, कोषाध्यक्ष बृजमोहन कहार, सचिव हंसराज कहार, तहसील अध्यक्ष देवकिशन कहार, मीडिया प्रभारी एवं युवा नेता श्योजीलाल कहार (झाड़कस), सम्मान समारोह कोषाध्यक्ष महेंद्र कहार, समाजसेवी दानमल कहार, राकेश कहार, भंवरलाल कहार, मांगीलाल कहार, लेखराज, रामचंद्र कहार, सदस्य शिवपुरी राधेश्याम, बलवीर कहार, राजू कहार, रामलाल महाराज, ईश्वर कहार, शिवराज, पुष्पेन्द्र, राधेश्याम, बलवीर, धर्मराज, लेखराज (दोड़ुंदा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version