Home crime होटल हाईवे किंग पर बदमाशों ने रंगदारी की पर्ची थमाकर,की फायरिंग

होटल हाईवे किंग पर बदमाशों ने रंगदारी की पर्ची थमाकर,की फायरिंग

0
https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240908-WA0024.mp4

नीमराना में होटल हाईवे किंग का मामला कई राउंड फायरिंग कर हुए फरार
पुलिस जांच में जुटी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नीमराना। (सुनील मेघवाल) में जयपुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब 6:15 बजे बाइक से आए बदमाशों के द्वारा होटल हाईवे किंग पर होटल के काउंटर पर फिरौती के लिए पर्ची देकर फायरिंग कर दहशत पैदा कर फरार हो गए। घटना की सूचना होटल कर्मचारी के द्वारा पुलिस को दी गई।मौके पर नीमराना पुलिस,कोटपुतली बहरोड़ एसपी वंदिता राणा, एएसपी शालिनी राज सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कर जानकारी जुटाने में लगे हुए है। एसपी वंदिता राणा का कहना है कि होटल कर्मचारी की सूचना पर पहुंचे होटल दो बदमाश बाइक पर आकर काउंटर पर पर पहुंचकर पर्ची दे फायरिंग की गई है।

टीम ने जांच पड़ताल की है बदमाश सीसीटीवी में कैद है ,जल्द ही मामले में कार्यवाही करेंगे। होटल में लगे सीसीटीवी में बदमाश अंदर आता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बदमाश के द्वारा फिरौती के लिए पर्ची देकर फायरिंग करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है। हालांकि पर्ची में क्या लिखा हुआ है यह पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। हालांकि अनुमान लगाया जा सकता है कि बदमाश के द्वारा फिरौती के लिए पर्ची दे फायरिंग कर दहशत पैदा कर फिरौती की डिमांड की गई है।फायरिंग की वारदात कर बदमाश मौके से फरार हो गए।दो बदमाश होने के बात सामने आ रही है।पुलिस विभिन्न एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240908-WA0023.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version