सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाजौर ने भाजपा कार्यालय में की जनसुनवाई

0
69
- Advertisement -


सीकर। योगेश ऋषिका सीनियर रिपोर्टर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने मंगलवार को सांवली सर्किल जयपुर बीकानेर बाईपास के पास स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने वहां पर आमजन से मुलाकात की और जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों से समस्याओं को मौके पर ही समाधान के आदेश दिए।
सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पार्टी ने तय किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। कहा कि पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई में कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताई जिस पर तुरंत ही मौके से अधिकारियों को निर्देशित समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा।
जनसुनवाई में आए आमजन ने कहा कि पार्टी के इस कार्य की प्रंशसा करते हैं। कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान के प्रयास पार्टी ने सरकारी स्तर पर किया है यह आमजनके हित में है। इस दौरान जिले भर से आमजन जनसुनवाई में पधारे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here