जयपुर कपूर वाला । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कपूरा वाला में सागर फाउंडेशन की सीईओ गोमा सागर के नेतृत्व में सघन वृक्षारोपण किया गया और पौधे वितरित किए गये। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपिका सागर, पर्यावरण प्रभारी सीमा कपूर,गिरधारी लाल,अनिता जैन, सावित्री मीणा, राजकुमार गोयल,महेश चंद्र,मेघा सैनी, प्रियंका मीणा, योगिता शर्मा,व समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे ।
सागर फाउंडेशन लगाएगा 1100 पौधे
गोमा सागर ने बताया कि इस वर्ष 1100 पौधे लगाने व वितरित करने का लक्ष्य है ।अब तक लगभग 950 पौधे लगाए व वितरित किए जा चुके हैं । फाउंडेशन के उपाध्यक्ष गिरधारी बैदी ने बताया कि प्रतिवर्ष गोमा सागर पौधारोपण व परिंडे वितरित करने और लगाने की शुरुआत अपने जन्मदिन से करती है।
पक्षियों के लिए परिंदे भी लगाए
सागर फाउंडेशन की सीईओ सीईओ गोमा सागर में स्कूल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए । उन्होंने स्कूली बच्चों को भी परिंडे वितरित किए। गोमा सागर ने बताया कि पक्षियों के पानी के लिए परिंडों का वितरण किया गया, जिससे कि पक्षी पानी के लिए परेशान नहीं हो।
