कामां । (हरिओम मीणा संवाददाता )- जिनका नही कोई ठिकाना उनको अपनाघर में मिलता सहारा । एक लावारिस महिला विछिप्त हालत में गांव कनवाड़ी के समीप स्थित टकोरा के पहाड़ों में घूमती हुई मिली तो गांव वासियो ने कामां थाना को सूचित किया। जिस पर थाने की गश्त उसे थाने ले आई। एएसआई चन्द फौजदार द्वारा अपनाघर सेवा समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन बड़जात्या को सूचना प्रदान की गई, तो अपनाघर कामां इकाई के पदाधिकारीयों हरि कुम्हेरिया,मनोज गंगौरा वाले एवं राधाशरण पुजारी ने थाने जाकर महिला की हालत देखी ।
अपनाघर के हरप्रसाद नाटाणी ने बताया कि वह महिला अपना नाम, पता नही बता पा रही थी और मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रही थी। जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास थी। उस महिला का स्थानीय पुलिस द्वारा सत्यापन कराकर एम्बुलेंस से पुनर्वास के लिए अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर भिजवाया गया।
ज्ञात रहे डॉ बी एम भारद्वाज के निर्देशन में पचास से अधिक अपना घर आश्रम सम्पूर्ण भारतवर्ष में लावारिस, असहाय,विक्षिप्त मानव की सेवा, प्रभु स्वरूप मान बड़ी शिद्दत के साथ कर रहे हैं।
