Home rajasthan शुद्ध आहार, मिलावट पर वार के प्रचार प्रसार में उड़ रही...

शुद्ध आहार, मिलावट पर वार के प्रचार प्रसार में उड़ रही है नियमों की धज्जियां

0

मांडलगढ़। केसरी मंत् मेवाड़ा वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुद्ध आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर बड़े स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करने में बड़ी राशि खर्च की जा रही है लेकिन इस व्यय की गई राशि का सदुपयोग नही हो पा रहा है। भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट की ओर से प्रचार प्रसार का जिम्मा फ्लेक्स लगाने वाले ठेकेदार को दिया हुआ है जिसमे ठेकेदार के कार्मिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उद्देश्य को धूमिल करने में लगे हुए है। इसकी बानगी मांडलगढ़ पंचायत समिति परिसर में जमीन पर बेसुध अवस्था मे पड़े शुद्ध आहार,मिलावट पर वार के फ्लेक्स बोर्ड से देखी जा सकती है। ठेकेदार के कार्मिको ने आनन फानन में फ्लेक्स बोर्ड तैयार कर उसे पंचायत समिति परिसर में लगी झाड़ियों में अटका गए। जहा इस फ्लेक्स बोर्ड को जमीन पर रख दिया गया वहां लोगो का आवागमन नही है ऐसे में ऐसे कैसे राज्य सरकार की योजना का प्रचार प्रसार हो पायेगा समझ से परे है। सरकारी तन्त्र को मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर टेंडर निरस्त करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version