Home rajasthan पूर्व सरपंच के पुत्र पर मारपीट का आरोप

पूर्व सरपंच के पुत्र पर मारपीट का आरोप

0

मसूदा ब्यावर (शिवप्रकाश सेन रिपोर्टर )
मसूदा उपखण्ड के ग्राम देवमाली में विधवा महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिला सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज। ग्राम देवमाली निवासी रसाली देवी ने मसूदा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह विधवा है। 11 जुलाई को वह गांव में एक शादी समारोह में गई थी। जिसके दौरान पूर्व सरपंच के पुत्र लक्ष्मण व लीला सहित उसके परिवार की दो महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की एवं उसके साथ अभद्र व्यवहार किया । जान से मारने की धमकी दी ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_eb361477-5522-40c8-83bb-8b23f04684b5.mp4

साथ ही विधवा महिला ने बताया की शादी के कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच गाना हो रहा था ,जिसके चलते वह भी कार्यक्रम में नाच गाने में हिस्सा ले रही थी । इस दौरान इनमें आपस में धक्का मुक्की एवं मारपीट हो गई। मसूदा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह को सौपी।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version