शुटिंग वालों ने प्राचीन नहर का स्वरुप बिगाड़ा, तहसीलदार ने रुकवाया काम

0
71
- Advertisement -

जमवारामगढ ( राकेश शर्मा संवाददाता) जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र के खवारानीजी-दोसा रोड़ पर ( जाटों की ढाणी ) के पास विज्ञापन एजेंसी ने शूटिंग करने के लिए प्राचीन एवं ऐतिहासिक नहर का स्वरूप बिगाड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक विज्ञापन एजेंसी ने दृश्य शूट करने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट जमवारामगढ व अतिरित पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद सोमानी से 19 जुलाई से 23 जुलाई तक शूटिंग के लिए पुरातत्त्व स्थलों के बिना किसी छेड़छाड़ के साथ अनुमति लेकर शूटिंग शुरू की थी। लेकिन शूटिंग एजेंसी ने खवारानीजी-दोसा रोड पर जाटों की ढाणी से आगे (ढोला) पर शूटिंग के लिए सिंचाई विभाग की पुरानी नहर की मेड से मिट्टी उठाकर समतलीकरण कर दिया गया। ग्रामीणों ने जब इस मामले की सूचना जमवारामगढ़ तहसीलदार दिनेश चंद मीणा को दी l

तहसीलदार ने हल्का पटवारी पवन कुमार को मौके पर भेजा। हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग एजेंसी के कार्मिकों को नहर की मिट्टी उठाने के लिए पाबंद कर दिया और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जमीन के समतलीकरण सहित अन्य कार्य को रुकवा दिया।

पटवारी ने दी गलत रिपोर्ट ,नहीं दिखाई दी उठाई हुई मिट्टी

पटवारी पवन कुमार ने बताया कि प्राचीन नहर से कोई मिट्टी नही उठाई गई है। शूटिंग वालों ने नहर की दीवार के ऊपर जमी मिट्टी व घास को हटाने का कार्य जरूर किया है। ग्रामीण डॉ सीताराम शर्मा ने बताया कि जमवारामगढ़ बांध से एक प्राचीन नहर खवारानीजी आ रही है। इस नहर पर शूटिंग वालों ने ट्रैक्टर और जेसीबी चला कर पाल को तोड़ दिया गया है। और आसपास की मिट्टी को समतल कर दिया। जिससे नहर का स्वरूप बिगड़ गया है। मैंने जमवारामगढ़ तहसीलदार को सूचना दी थी। तहसीलदार ने कार्य को रुकवा दिया है।

इनका कहना है
शूटिंग वालों को फोटो खींचने की परमिशन दी गई थी, ना की नहर के साथ छेड़छाड़ करने की, काम बंद करवा दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here