Home crime शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

0

टोंक । ( कजोड़ गुर्जर )जिले की पचेवर पुलिस ने शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया। . पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 16 चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी अर्जुन रैगर ने किशनगढ़ मेले, पचेवर मेले और अजमेर मेले से बाइक चोरी करना कबूल किया। आपको बता दें कि 7 सितंबर को एक बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।.रिपोर्ट के अनुसार मौका मुआयना कर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। .इस दौरान आरोपी अर्जुन रैगर की पहचान हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बाइक चोरी करना कबूल किया।

Exit mobile version