Home crime बदमाशों को फायरिंग करना पड़ा महंगा, पब्लिक ने पीट-पीट कर किया घायल

बदमाशों को फायरिंग करना पड़ा महंगा, पब्लिक ने पीट-पीट कर किया घायल

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

टोंक ।(कजोड़ गुर्जर ) टोंक जिले के उनियारा में बदमाशों को फायरिंग करना महंगा पड़ गया। कोटड़ी चौराहे पर फायरिंग के बाद हिस्ट्रीशीटर बत्तीलाल समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश मलारना डूंगर का हिस्ट्रीशीटर बत्तीलाल दो साथियों के साथ कोर्ट में पेशी के बाद लौट रहा था। इसी दौरान सोप थाना इलाके के कोटड़ी चौराहे पर दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग कर दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों की पिटाई कर नंगा कर दिया। लहूलुहान हालत में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version