जयपुर । (लोक टुडे संवाददाता) एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के पदभार कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और राजस्थान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली मौजूद रहे। इस दौरान सचिन पायलट का छात्रों में क्रेज देखने को मिला।
समय बदलता है पायलट
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पदभार में अपनी ताकत दिखाई और बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम में मौजूद रहे, जितने छात्र जयपुर के बिड़ला सभागार में बैठे थे, उससे ज्यादा छात्र बिरला सभागार के बाहर थे । जिसके चलते कई बार आसपास का रास्ता जाम हो गया।
जब सचिन पायलट पहुंचे तो छात्रों में जबरदस्त क्रेज देखा गया। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि समय बदलता है इंसान नहीं। इंसान वही है जो समय के साथ नहीं बदले ,अपनी प्रतिबद्धता रखें। उन्होंने कहा कि मैं आज भी पेपर लीक प्रकरण पर अपनी पुरानी बात पर कायम हूं और मैं चाहता हूं कि पेपर लीक करने वाले जो मूल जड़ है ,उसको खत्म करना चाहिए ।केवल घड़ीयाली आंसू बहाने से काम नहीं चलेगा। जो इसके मूल में है उनके खिलाफ एक्शन हो। जब भी हम सरकार में आएंगे तब हम इस पर जरूर काम करेंगे ।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली जिला जिला अध्यक्ष थे। आज गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष और टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष है, तो मैं राष्ट्रीय महासचिव हूं। यदि आप लोग भी इमानदारी से काम करोगे तो हमारे स्थान पर आप लोग होंगे। क्योंकि आने वाला समय युवाओं का है। आज जो पार्टी के लिए संघर्ष करेगा, संयम रखेगा, वही पार्टी में सम्मानित पोस्ट पर पहुंचेगा। आने वाले समय में टिकट का इंतजार करना होगा, जिसने इंतजार किया इस बार भी बहुत सारे युवाओं को टिकट दिए गए ।और बहुत सारे विधानसभा में पहुंचे भी हैं। इसलिए मेरा आप सबसे आग्रह की समय के साथ पार्टी मत छोड़ो ,विचारधारा मत छोड़ो और पार्टी के साथ मजबूती से काम करते रहो तो निश्चित तौर पर इसका लाभ आपको मिलेगा।
गोविंद सिंह डोटासरा टीकाराम जूली ने भी किया संबोधित
कार्यक्रम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने भी संबोधित किया। दोनों ने कहा कि लोकसभा चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी अजय नहीं है ।भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को एक घमंड हो गया था कि अब उन्हें दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती है और वह अजय है ।उन्होंने जो कह दिया वही सत्य है। लेकिन इस देश की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र है ।लोगों का संविधान में भरोसा है और जब-जब भी कोई अहंकार करता है तो देश की जनता उसके अहंकार को तोड़ देती है। आने वाला समय भी कांग्रेस पार्टी का है। आप सभी लोग कांग्रेस पार्टी के लिए एनएसआई के लिए कम करें, पार्टी की पहली सीढ़ी है जिससे आपको आगे का रास्ता मिलने वाला है ।दोनों ही नेताओं ने राजस्थान सरकार से प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की।
