Home national राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

0

नई दिल्ली । नीरज मेहरा अरविंद जोशी(लोक टुडे संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मदन राठौड़ पूर्व में मंत्री पर रह चुके हैं । मदन राठौड़ सुमेरपुर विधानसभा से 2 बार विधायक चुने गए थे और वर्तमान में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया है । अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह सीपी जोशी के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि मदन राठौड़ (घांची,तेली, साहू) मूल ओबीसी समाज से आते हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी कार्ड खेला है और एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा संदेश देने का काम किया है ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240723-WA0101.mp4

मदन राठौड़ को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में सफ़लता के नवीन मानक स्थापित करेगी।

मैं प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्कृष्ट कार्यकाल हेतु मंगलमय कामना करता हूँ। इसके नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया लोगों ने फोन पर बधाइयां दे रहे हैं उनके घर जाकर उन्हें मलाई पहन रहे हैं शुभकामनाएं दे रहे हैं पार्टी के पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी के फोन ने बदली राठौड़ की किस्मत

दो बार विधायक रहने के बाद तीसरी बार मदन राठौड़ का टिकट काटकर जोराराम कुमावत को दे दिया गया । जोराराम कुमावत भी चुनाव जीत गए ।दोबारा भी उनको टिकट दे दिया गया ।तो मदन राठौड़ इस बार उनके सामने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने खूब समझाया लेकिन वह नहीं माने ,आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदन राठौड़ से फोन पर बात की और मदन राठौड़ मैदान से हट गए और जोराराम कुमावत के साथ जुड़ गए तो कुमावत चुनाव जीत गए। लेकिन बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से पहली बार फोन पर हुई बात ने हीं मदन राठौड़ की किस्मत बदल दी। जब राज्यसभा चुनाव आए तो पीएम मोदी की पहल पर ही उन्हें राज्यसभा सांसद चुना गया। अब भी माना जा रहा है कि वह तमाम नेताओं की लड़ाई के बीच उनके नाम पर मोहर लगाने में पीएम मोदी की भूमिका अहम रही हैष वैसे भी मदन राठौड़ सामान्य कार्यकर्ता और सामान्य परिवार से आते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में यह संभव है कि जहां कोई भी सामान्य कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है, तो प्रदेश का मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है और यह केवल बीजेपी में संभव है। मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 27 फीसदी मूल ओबीसी को साधने की कोशिश की है। जो भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version