Home rajasthan लोक गायक रामविलास माली के बाबा रामसापीर के नए भजन की लॉन्चिंग

लोक गायक रामविलास माली के बाबा रामसापीर के नए भजन की लॉन्चिंग

0

द्वारका रा नाथ झूला झूले रे झूलन में…

नागौर। ( श्याम माथुर सीनियर रिपोर्टर) नागौर के नया दरवाजा स्थित श्रीहनुमान गौशाला में एक नए भजन की लॉन्चिंग की गई। लोक गायक रामविलास माली के गाए हुए भजन को लॉन्च किया गया। ओमकार सनातन शक्ति पीठ के संस्थापक महंत स्वामी लक्ष्मीनारायण दास महाराज के सान्निध्य में भजन की लॉन्चिंग हुई। लॉन्चिंग के मौके पर केक काटकर सफलता की कामना की गई, इसके बाद बालाजी महाराज और गौशाला की गायों को भोग लगाया गया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_1f44fb9e-b45e-4061-a5ec-14e524a018e4.mp4

गायक रामविलास माली ने बताया कि बाबा रामसापीर लोकदेवता और परम आराध्य हैं। करीब डेढ़ महीने बाद बाबा रामसापीर का विशाल मेला भरेगा। इसे देखते हुए भजन लॉन्च किया गया है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिलहाल सोशल साइट यूट्यूब पर भजन को लॉन्च किया जा रहा है। इस दौरान हीरालाल भाटी, गौशाला संस्थान अध्यक्ष दौलत भाटी, चेतन सोलंकी, अर्जुन लाल सैन भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version