रोड़वेज भीलवाड़ा डिपो की बस की टपकती छत से, यात्री परेशान

0
72
- Advertisement -

मांडलगढ़। केसरीमल मेवाड़ा वरिष्ठ संवाददाता राजस्थान रोड़वेज डिपो की बसों की हालत वैसे ही दयनीय है व यात्री कई निगम की बसों से सम्बंधित कई समस्याओं से त्रस्त रहते है उपर से वर्तमान में भीलवाडा जिले में चल रहे बारिश के दौर में भीलवाड़ा डिपो की बसों की हालत बद से बदतर हो गई है। इसका ताजा वाकया देखने को मिला गुरुवार दोपहर के समय कोटा से भीलवाडा जा रही रोडवेज बस संख्या RJ06PA-3439 जिसमे सवार यात्रियों को सड़क मार्ग पर यात्रा के दौरान हुई बारिश में छत टपकने से बस की सीटें छोड़कर इधर उधर खड़े रहने के लिए विवश होना पड़ा। यात्रियों में लादूलाल माली,लीला माली,जगदीश बैरवा सहित अन्य यात्रियों ने बस की छत टपकने पर निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से इन बसों की जांच करवाकर खटारा बसों को हटवाकर भीलवाड़ा डिपो पर नई बसें संचालित कराने की मांग की है।

इनका कहना है-राजस्थान रोडवेज निगम के भीलवाड़ा डिपो की बसों की छत टपकने की जानकारी मिली है,मामले की जांच करवाकर यात्रियों को समस्या से जल्द राहत प्रदान करवाई जायेगी-हेमराज मीणा, प्रबंधक राजस्थान रोडवेज निगम,डिपो भीलवाडा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here