Home rajasthan रैनबो इंटरनेशनल स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव

रैनबो इंटरनेशनल स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव

0


नावां सिटी। मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता शहर में संचालित रैनबो इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को तिलक लगा कर व मुह मीठा करवाकर प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालय प्रभारी गीतेश शेखावत ने बताया की नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के विद्यालय के निदेशक प्रताप बेनीवाल और सह-निदेशक महेंद्र पारीक ने तिलक लगाकर और मुँह मीठा करवा कर स्वागत किया। इस प्रवेशोत्सव के मौके पर नर्सरी कक्षा में नव प्रवेशित छात्रा तनु कुमावत ने अपने जन्मदिन पर नर्सरी कक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक नोटबुक और एक पेन्सिल और शिक्षकों को कलम गिफ्ट के रूप में भेंट की। शिक्षकों ने तनु कुमावत को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए नर्सरी कक्षा की राइटिंग बुक और विद्यार्थी-डायरी गिफ्ट के रूप में दी।
इस मौके पर विद्यालय परिवार सदस्य विधि शर्मा ,सरोज प्रजापत, शहनाज खान,सोनू कुमावत, प्रियंका रिठौदिया, शबाना, मधु कुमावत,पुष्पा सैनी और सपना गुर्जर मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version