Home rajasthan सांसद दुष्यंतसिंह का धन्यवाद यात्रा के दौरान जोरदार स्वागत

सांसद दुष्यंतसिंह का धन्यवाद यात्रा के दौरान जोरदार स्वागत

0


झालावाड़ । ओमप्रकाश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता राजस्थान के बारां-झालावाड़ के सांसद दुष्यंतसिंह धन्यवाद यात्रा के तहत भाजपा कार्यालय पर जीत हासिल करने के बाद पहली बार सुनेल पहुंचे सांसद सिंह का गौरव फैमेली रेस्टोरेंट बस स्टैंड पर पुर्व विधायक कन्हैया लाल पाटीदार,पुर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल कोटवार, सुरेंद्र फोफलिया, मुकेश लुहार रामबाबु महाजन नरेश गुप्ता बाबुलाल नागर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य आतिशबाजी, ढ़ोल नगाड़ो आदि के साथ भव्य स्वागत-सत्कार किया गया. वही दुसरी और पुर्व मंडल अध्यक्ष देवीलाल कुमावत ने अपने निजी प्रतिष्ठान पर केले से तौलते हुए भव्य आतिशबाजी, ढ़ोल नगाड़ो आदि के साथ भव्य स्वागत-सत्कार किया गया. वही तीसरी और हनुमानजी की बगीची में धन्यवाद सभा आयोजित कर कई कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया. इस दौरान स्वागत से अभिभूत होकर सांसद सिंह ने जनता व कार्यकर्ताओ का आभार जताया।


सांसद सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से वह पांचवी बार जीते हैं।. यहां सांसद के समक्ष पुर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल कोटवार, सुरेंद्र फोफलिया, मुकेश लुहार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा सीएचसी ढाबला खींची में प्रभारी केके वर्मा द्वारा अपने कार्यकाल में किया गया घोटाला एवं सीएचसी सुनेल में प्रभारी रामेश्वर मेघवाल द्वारा अपने कार्यकाल में किया गया घोटाला की निष्पक्ष जांच की मांग का ज्ञापन दिया।

कार्यवाई की मांग की गई। इसके अलावा सांसद दुष्यंत सिंह दर्जनों लोगों की समस्याएं सुनी शीघ्र ही निस्तारण करने के लिए सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए।
इन्होंने दिया धन्यवाद: पुर्व मुख्यमंत्री राजे एवं दुष्यंत सिंह सांसद के द्वारा किए गए अथक प्रयसों की बदौलत सुनेल भवानी मंडी समेत 14 गांवों को राजगढ़ डैम से पेयजल सप्लाई स्वीकृति की बड़ी सौगात मिली। नागरिक विकास मंच अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य ललित कुमार, ईश्वर सिंह सोनगरा, दौलतसिंह सिसोदिया, ईश्वर सिंह कोटवार, विशाल धा भाई, जगदीश राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर धन्यवाद पत्र प्रस्तुत कर धन्यवाद दिया । वही बीजेपी जिला उपाध्यक्ष गोविन्द धाकड़, योगेंद्र जोशी ने तस्वीर भेंट की गई।
यह भी थे उपस्थित: जिला प्रमुख प्रेम बाई, विधायक कालु लाल मेघवाल, पुर्व विधायक कन्हैयालाल पाटीदार,पुर्व विधायक नरेंद्र नागर, प्रधान सीता कुमारी भील समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

—————========-===———————


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version