Home rajasthan अजीतगढ़ नगरपालिका ईओ 1.25 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजीतगढ़ नगरपालिका ईओ 1.25 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0

अजीतगढ़ (नीमकाथाना) कृपाल सिंह रिया संवाददाता सीकर एसीबी टीम ने अजीतगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी परमवीर दुलार को सवा लाख रूपए लेते गिरफ्तार किया,

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विभाग महानिदेशक डॉक्टर रवि प्रकाश.मेहरडा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की सीकर इकाई द्वारा को कार्रवाई करते हुए अजीतगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी परमवीर दुलार को परिवादी से 125000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मेहरडा बताया कि एसीबी सीकर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि अजीतगढ़ में आवासीय कालोनी काटने के नक्शे पास करने की एवरेज में नगर पालिका अजीतगढ़ के अधिशासी अधिकारी दुलार 2 लाख की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है जिस पर एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी की सीकर ईकाई के उप अधीक्षक रविंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया । सत्यापन के बाद उनके द्वारा मय टीम के ट्रप कार्रवाई करते हुए आरोपी परमवीर दुलार को परिवार से 125000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैॉ एसीबी के करवाई पूछताछ के दौरान 11 घंटे तक चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल से भी पूछताछ की गई । एसीबी जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ होगी। आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। यह कार्रवाई दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई जो रात 2:00 बजे तक चलती रही। कार्रवाई को लेकर अजीतगढ़ नगर पालिका के सामने कार्रवाई शुरू होते ही सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ हो गई ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version