राजकीय विधि महाविद्यालय नावां को मिली बीसीआई से मान्यता

0
78
- Advertisement -


60 सीटो पर जल्द होगी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
नावां सिटी। मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता शहर में गत सरकार द्वारा ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को कानून की शिक्षा प्राप्त करने हेतु नावां में विधि महाविधालय खोलने की बजट में घोषणा के साथ ही नवीन भवन निर्माण हेतु वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई थी जिसके तहत भवन का निर्माण करवाया गया जो निर्माणाधीन भवन का कार्य भी लगभग पूर्ण होने को हे। नावां कुचामन- डीडवाना क्षेत्र के युवाओं के लिये कानून की शिक्षा प्राप्त करने के रास्ते खुल गए है। लंबे समय के इंतजार के बाद अब युवाओ का कानून की पढ़ाई करने का इंतजार समाप्त हो गया है। नव सृजित राजकीय विधि महाविद्यालय नावां को बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से सत्र 2024-25 के लिए 60 सीटो पर प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो गई है । बीसीआई नई दिल्ली से मिली सशर्त मान्यता अनुसार 15 दिवश के भीतर एक सहायक आचार्य व प्राचार्य लगाने का शपथ पत्र देना होगा जिसके उपरांत प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रवेश प्रारम्भ हेतु आयुक्तालय से दिशा निर्देश मांगे गए थे ,जो प्राप्त हो गए है,जल्द ही विधि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here