Home rajasthan मेघवाल सेवा समिति 13 गांव परगना की और से गुरु पूर्णिमा पर...

मेघवाल सेवा समिति 13 गांव परगना की और से गुरु पूर्णिमा पर वृक्षारोपण

0

जालोर। (सुरेश धवल वरिष्ठ संवाददाता) निकटवर्ती गुरु पुर्णिमा के अवसर पर मेघवाल सेवा समिति 13 गांव परगना माण्डवला की आम बैठक बाबा रामदेव मंदिर माण्डवला में अध्यक्ष सुरेश कुमार विराश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की ओर से वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ‘‘वृक्ष मेरा परिवार, एक पेड़ माँ के नाम’’ थीम पर स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण एवं नीलकंठ महादेव मंदिर में समिति के सदस्यों द्वारा छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान सचिव भरत्त कुमार विराश उपाध्यक्ष सुरेश धवल, कृष्णकुमार कोषाध्यक्ष अर्जुन विराश सह कोषाध्यक्ष पारस मेघवाल तडवा, सहसचिव राजाराम परमार, पूर्व सचिव रमेश कुमार विराश, अदरिंगाराम गहलोत, विधी सलाहकार रुपेश बोकडा, पारस माण्डवला, संगठन मंत्री भेरु विराश, रमेश कुमार, मालाराम, चुनाराम, बलाराम, हकाराम, विनोद कुमार बोकडा एवं समाज बंधु उपरिपत रहे। समारोह नीलकंठ महादेव मंदिर के पुजारी पोलाराम के सानिध्य में आयोजित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version