फर्जी पट्टों पर होगी करवाई
लक्ष्मणगढ़ सीकर। पूनम विशाल वरिष्ठ संवाददाता युडीएच मंत्री झाबरसिहं खर्रा आज एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आये जहां सीकर जिला भाजपा मंत्री गोपाल लाटा के नेतृत्व में श्रद्धानाथजी आश्रम पहुंचे और श्रद्धानाथजी महाराज की समाधि पर धोक लगाई। इस दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहां कि प्रदेश में फर्जी पट्टो को लेकर काफी शिकायते आ रही है। इसको लेकर विधानसभा की कार्यवाही होने के बाद फर्जी पट्टो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ओर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने सबसे बड़ी अराजकता की स्थिति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अच्छे संस्कार ओर अच्छी शिक्षा प्राप्त करे।
