पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और विधायक रोहित बोहरा भी रहे साथ
धौलपुर। धौलपुर के राजाखेड़ा में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह एवं विधायक रोहित बोहरा के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। एवं आमजन से मुलाकात की। प्रशासन को निर्देशित किया है कि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे। अधिकारियों को कहा पीड़ितों की करें हरसंभव मदद किसी भी तरह की कमी नहीं रखें I
इससे पूर्व उन्होने पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के साथ जिले में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक रोहित बोहरा भी साथ रहे। मुख्यमंत्री से धौलपुर की विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी मुलाकात की। अतिवृष्टि पीड़ितों की समस्याओं से अवगत कराया।
