जयपुर I एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव संजय सैनी, पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव रघुवीर जांगिड़ और श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बिछीवाड़ा पुलिस द्वारा टीवी 18 के विरोधी ब्यूरो चीफ भवानी सिंह देवड़ा को प्रताड़ित करने के विरोध में एतराज जताया है I पत्रकार संगठनों के नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि बिछीवाड़ा थाने में दर्ज प्रकरण में पूछताछ करने पुलिस देवड़ा के घर पर पहुंची I हालांकि उस समय देवड़ा घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन पुलिस को देख कर उनके परिजन सकते में आ गए I आज आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए, जबकि पुलिस को किसी भी व्यक्ति के घर पर अनुसंधान करने से पूर्व उसे नोटिस दिया जाना चाहिए था I नियमानुसार बिना विधिक नोटिस दिए किसी के घर पुलिस टीम भेजना गैरकानूनी और अविधिक है I पत्रकार संगठन पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध करते हैं I आपको अवगत कराना चाहते हैं कि बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने दर्ज कर कर मामला में 0147/ 2022 में भवानी सिंह देवड़ा नामजद नहीं है और ना ही उन पर किसी तरह का आरोप है I इस प्रकरण में भी देवड़ा का कोई संबंध नहीं है I इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से देवड़ा को प्रताड़ित करने, मानसिक प्रताड़ना देने के इरादे से पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करके प्रताड़ित करने का है कृत्य किया है I बिछीवाड़ा थाना पुलिस भवानी सिंह देवड़ा को टारगेट कर रही हैI पुलिस का यह कृत्य उचित नहीं हैI
सभी पत्रकार संगठनों का आपसे आग्रह है कि आप हमेशा से लोकतंत्र और मीडिया की आजादी के हिमायती रहे हैं I हालांकि बिछीवाड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही से मीडिया व पत्रकार जगत में गलत मैसेज गया हैI आपसे अनुरोध है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं I साथ हीर वरिष्ठ पत्रकार भवानी सिंह देवड़ा के मामले में बिछीवाड़ा थाना पुलिस की विधिक कार्यवाही को रोका जाए I इस पूरे प्रकरण में आरोपी अमन चोपड़ा है तो उनसे ही इस मामले में पूछताछ करें भवानी देवड़ा इस पूरे प्रकरण में कहीं भी आरोपी नहीं है ऐसे में उन्हें इसी तरह से प्रताड़ित किया जाना उचित नहीं होगा I
