महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने महिला सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

0
130
- Advertisement -

अजमेर।( नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता) महेन्द्र कुमार ढ़ाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विजिटर्स कमरे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बैरकों की सफाई, भोजन सारणी, दैनिक दिनचर्या चार्ट एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही रसोई की सफाई व्यवस्था, पीने के साफ पानी की व्यवस्था एवं सीवरेज सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महिला सुधार गृह मंे स्टाफ की स्थिति, महिला बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, शौचालय की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा चिकित्सक विजिट एवं स्थायी चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मी भी उपस्थित थे। महिला सुधार गृह मंे अग्निशमन यंत्रा, सुझाव एवं शिकायत पेटी का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सुधार गृह मंे कुल 37 महिला बंदी निरूद्ध थे। इनमें से 33 विचाराधीन एवं 4 सजा बंदी है। बंदी महिलाओं के साथ 2 बच्चे भी मौजूद थे। इनके निवास की व्यवस्था एवं शिक्षा की व्यवस्था भी उपलब्ध है। सचिव ने बंदियांे से मुलाकात कर वार्ता की एवं उनके न्यायालय मंे विचाराधीन मुकदमों के बारे में जानकारी ली। विधिक सहायता के बारे में भी बताया। निरीक्षण के समय सुधार गृह में अधीक्षक हिना खान एवं सौरभ चौहान (चीफ लीगल एड डिफेंस काउसिंल) भी उपस्थित रहे। महिला सुधार गृह में वृक्षारोपण भी किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here