Home latest भाजपा सिर्फ़ फ़र्जी केस बना कर अपना राजनैतिक उल्लू सीधा करना चाहती...

भाजपा सिर्फ़ फ़र्जी केस बना कर अपना राजनैतिक उल्लू सीधा करना चाहती थी – कीर्ति पाठक

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। (नितिन मेहरा) फर्जी शराब नीति केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज 177 दिन के बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने ज़मानत पर रिहा किया।
अपने राष्ट्रीय नेता को ज़मानत मिलने पर पूरे राजस्थान में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी मनाई। आम आदमी पार्टी की अजमेर इकाई ने दरगाह पर चादर चढ़ा कर व ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर ईश्वर का धन्यवाद किया व साथ ही दिल्ली गेट पर लड्डू बाँट कर व गुलाल से होली खेल कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने आरोप लगाया कि बीजेपी ऐसे ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर फ़र्ज़ी आरोप लगा कर अपनी राजनैतिक रोटियाँ सेकती है।उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। अंततः सत्य की जीत हुई और अरविंद केजरीवाल जी बाहर आ गये। आयोजन में एस टी विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज जटिया , महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष मीना त्यागी , अजमेर लोक सभा इंचार्ज त्रिवेंद्र पाठक , यूथ विंग ज़िला अध्यक्ष राजवीर सिंह , ट्रेड विंग ज़िला अध्यक्ष हेमंत गहरवार ,ज़िला सह सचिव कल्पित हरित , ब्लॉक अध्यक्ष वरुण तंवर व सुधीर बस्सी सहित शैलेश वर्मा , राजेश नायक , इंद्र कुमार , अमित तोमर , शकुंतला , सुनील जटिया व निरंजन श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version