Home latest भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत- भजनलाल शर्मा

भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत- भजनलाल शर्मा

0

विपक्ष के नेता स्वयं को हिन्दू बताकर कांग्रेसियों के साथ देश के 142 करोड़ देशवासियों को बना रहे है मूर्खः- डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल

भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित पार्टी, सदस्यता अभियान विचारधारा आधारित कार्यकर्ता को जोड़ने का माध्यम

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,। (आर एन सांवरिया)
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा केे राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा किसी परिवार या व्यक्ति विशेष या फिर नेता आधारित पार्टी नहीं है, यह तो विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित वो पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान, उसको परिवार का भाव और आत्मीयता का अहसास कराया जाता है।

ऐसे में भाजपा की सदस्यता अभियान किसी व्यक्ति को जोड़ने तक सीमित नहीं है, यह अभियान विचारधारा आधारित कार्यकर्ताओं को अपना बनाने का अभियान है। भाजपा ने आज तक अपने विचारों से समझौता नहीं किया, इसीलिए आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी के रूप में खड़ी है।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने महाराणा प्रताप के साहस, महाराज सूरजमल के शौर्य, भामाशाह के समर्पण, पन्नाधाय के बलिदान, मीरा की भक्ति के साथ पर्यावरण प्रेमी अमृतादेवी विश्नोई की इस पावन धरा को नमन करते हुए कहा कि देशभर में 1500 से अधिक राजनैतिक दलों में से भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। पार्टी ने कभी विचारों से समझौता नहीं किया। इस पार्टी में संगठन से उपर कोई नहीं है। इस लिए कार्यशाला में अनुपस्थित रहने वाले सांसद, विधायक, मंत्री, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित तमाम अपेक्षित लोगों से नहीं आने का कारण पूछा जाएगा। भाजपा ने जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक करीबन 44 साल के इतिहास में कभी अपनी विचारधारा को नहीं बदला।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की तारीफ, वसुंधरा की भामाशाह योजना की भी

इस पार्टी को जिसने छोड़ा उसने या तो पश्चाताप किया या फिर संगठन में आकर फिर से जुड़ गए। डॉ अग्रवाल ने सदस्यता अभियान में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजनाओं का जिक्र किया और राजे द्वारा राजस्थान को दी गई भामाशाह योजना की खुले मन से तारिफ की। वहीं दूसरी ओर संगठन की भट्टी में तप कर निकलने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा ने शपथ लेने के साथ ही अपने नेक ईरादे जाहिर कर दिए। एक ओर मुख्यमंत्री ने राजस्थान से गुंडागर्दी पर नकेल कसने का कार्य किया तो दूसरी ओर युवाओं से जुड़ी पेपरलीक जैसे गंभीर मुद्दे पर एसआईटी गठित कर अपनी मंशा साफ कर दी।

राहुल गांधी हिन्दू नहीं ,फारसी, मां ईसाई
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने विपक्ष के आलाकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता एक ओर हिन्दू होने का दावा करते है वहीं दूसरी ओर रक्षा बंधन नहीं मनाते लेकिन रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते है। इन्होंने देशवासियों को मुर्ख बनाने का कार्य किया है। वे देशवासियों से छिपा रहे है कि वे ईसााई है, दतात्रेय ब्राह्मण बताते है और इनके दादा पारसी थे, पिता अर्द्ध पारसी और माता ईसाई है तो इसे स्वीकार करना चाहिए। लेकिन देश के 142 करोड़ देशवासियों को विशेषकर कांग्रेसियों को ये मुर्ख बना रहे है।

मदन राठौड़ ने किया संबोधित

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछली बार से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। केंद्र की ओर से प्रत्येक बूथ को 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है हमें इससे अधिक ही बनाने है। आज पड़ौसी देश में जो विकराल, विपरीत और अराजकता वाली स्थिति बनी है वैसे ही हालात कुछ विपक्षी ताकते भारत और राजस्थान में बनाना चाहते है लेकिन भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्षी दलों के मंसूबों को कामियाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए भाजपा की विचारधारा वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तथा राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है। अब हमें केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए घर घर जाकर संपर्क करना होगा। भाजपा का सदस्यता अभियान इस कार्य योजना की शुरूआत है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बताया असली ताकत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत और रीढ़ की हड्डी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा की बदौलत आज ये विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। एक समय था जब देश तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार की दिशा में जा रहा था, लेकिन इसके बाद वो दौर शुरू हुआ जब जनसंघ की स्थापना हुई और देशवासियों ने जनसंघ की विचारधारा पर विश्वास जताकर देश को एक नई दिशा प्रदान की। भाजपा के सदस्यता अभियान में आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की जा रही है। इसके बाद जिला, मंडल और बूथ स्तर पर चरणबद्ध तरीके से कार्यशाला की जाएगी और सदस्य बनाने के अभियान की शुरूआत की जाएगी।

पीएम मोदी करेंगे 1 सितंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की रूपरेखा बताई। डॉ चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 सितंबर को सदस्य बनकर इस अभियान का आगाज करेंगे। इसके बाद 2 व 3 सितंबर तक राज्यों में मुख्यमंत्रियों को सदस्य बनाया जाएगा और 4 से 5 सितंबर के दौरान जिलों में इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। सदस्यता अभियान को लेकर 17 अगस्त को जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई थी, वहीं 19 से 21 अगस्त को राज्यों में, 22 से 24 अगस्त तक जिलों में, 25 से 27 अगस्त तक मंडल में और 31 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर एक सदस्यता सहयोगी बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान के पहले चरण के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 1 अक्टूबर से दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए पार्टी की ओर से 88 00 00 2024 नंबर जारी किए गए है। इन नंबरों पर मिस्ड कॉल कर प्राप्त लिंक पर अपनी जानकारी भरकर सदस्यता नंबर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा क्यूआर कोड और वेबसाइड पर जाकर भी सदस्यता ली जा सकती है।
सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के तहत भाजपा के संविधान, संकल्प, मूल दर्शन और पंच निष्ठाओं में विश्वास करने वाले व्यक्ति को ही सदस्य बनाया जाएगा। एक फोन से एक व्यक्ति का पंजीयन किया जाएगा। ऑनलाइन के साथ इस बार फॉर्म की भी सुविधा रहेगी जिसके पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है वो ऑफलाइन फार्म भरकर भी भाजपा से जुड़ सकते है। हमारा लक्ष्य सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी और राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा को पूरा करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version