लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुये।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि आज प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ ही समाज कल्याण, साम्प्रदायिक सौहार्द्र कायम करने, विज्ञान एवं तकनीकी तथा महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा युवाओं के लिये करने योग्य कार्यों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. राजीव गॉंधी के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। विचार गोष्ठी में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार प्रदान कर देश की उन्नति में एवं लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, साथ ही सत्ता का विकेन्द्रीकरण करने हेतु देश की पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करते हुये 73वें व 74वें संविधान संशोधन की नींव रखी। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने देश में आधुनिकीकरण की नींव रखी तथा आज का विकसित भारत जिस तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के आधार पर दुनिया में पहचान रखता है उसका श्रेय स्व. राजीव गॉंधी को जाता है।
राजीव गांधी कम्यूटर शिक्षा के जनक
उन्होंने कहा कि स्व.राजीव गॉंधी ने देश में शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिये क्रांतिकारी कदम उठाते हुये जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव रखी जिसके तहत् गॉंवों एवं दूर-दराज के ईलाकों में उत्कृष्ट शिक्षा छात्रों को मिल सकी। स्व. राजीव गॉंधी ने मणिपुर एवं असम राज्यों में शांति समझौते कराये तथा मिजोरम व अरूणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया। साथ ही पंजाब में शांति स्थापना हेतु महत्वपूर्ण कार्य किये, जबकि इनसे राजनैतिक नुकसान तो हुआ, किन्तु सभी निर्णय देश हित में लिये गये।
विचार गोष्ठी में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक संयम लोढा, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरमेन डॉ. अर्चना शर्मा एवं प्रोफेसर परेश व्यास ने भी स्व. राजीव गॉंधी के जीवन दर्शन एवं देश की उन्नति हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों पर अपने विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, घनश्याम मेहर, रमेश खण्डेलवाल, महासचिव रामसिंह कस्वा, जसवंत गुर्जर, स्वर्णिमत चतुर्वेदी, देशराज मीणा, मोहन डागर, इन्द्राज गुर्जर, राजेश चौधरी, प्रतिष्ठा यादव, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, सचिव भूराराम सिरवी, नरेश चौधरी, सूरज बागड़ा, गिरिराज खण्डेलवाल, छोटू मीणा, अनीता मीणा, विभा माथुर, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, प्रशांत सहदेव शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व सांसद अश्कअली टाक, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, शकुंतला रावत, बाबूलाल नागर, वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां, गंगादेवी वर्मा, नवरंग सिंह, डॉ. अर्चना शर्मा, मुमताज मसीह, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्रसिंह राठौड़, राजीव अरोड़ा, रामसिंह राव, मंजू शर्मा, संदीप शर्मा, सत्येन्द्र भारद्वाज, हरसहाय यादव, मोहम्मद शरीफ, जयकिशन, अब्दुल हफीज जयपुरी, सी. एल. यादव, अब्दुल अजीज मंसूरी, राजेश कटारा, राजीव त्रेहन, महेन्द्रसिंह खेड़ी, प्रद्युम्रसिंह राठौड़, शरीफ खान, शकुंतला शर्मा, सी. पी. शर्मा, गोपाल नावरिया, राजेन्द्र शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।