Home crime कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— रेनवाल चौमूं सड़क मार्ग पर हरसौली मोड़ की घटना

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता )। रेनवाल- चौमूं सड़क मार्ग पर मंगलवार को हरसोली मोड़ पर एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार और बाइक की टक्कर के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद रेनवाल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर एंबुलेंस की सहायता से युवक के शव को उप जिला अस्पताल रेनवाल के मुर्दाघर में रखवाया गया।


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को हरसोली मोड़ पर चौमूं से रेनवाल की ओर आ रही एक बेकाबू कार ने रेनवाल से चौमूं की ओर जा रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार देशराज वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी घिनोई कानरपुरा अपने साले को रेनवाल छोड़कर वापस गांव कानरपुरा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वो काल के ग्रास में समा गया। रेनवाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार को मौके से जप्त कर लिया है, लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version